फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम कानूनों में संशोधन के खिलाफ दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रम कानूनों में संशोधन के खिलाफ दिया धरना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ट्रेड यूनियन कोऑर्डिनेशन कमेटी ने श्रम कानूनों में बदलाव के विरोध में कलक्ट्रेट में धरना दिया। इस दौरान समान कार्य के लिए समान वेतन तथा पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की गई।
देशव्यापी हड़ताल के के समर्थन में आयोजित ट्रेड यूनियन कोऑर्डिनेशन कमेटी के धरने वक्ताओं ने कहा कि वह सभी प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों की न्यायपूर्ण मांगों का पुरजोर समर्थन करते हैं। केंद्र सरकार के श्रम विरोधी कानूनों को रद्द कराया जाए तथा श्रमिकों की न्यायपूर्ण मांगों पर विशेष रुचि लेकर उन्हें पूरा किया जाए। धरने के दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया गया। ज्ञापन में सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में विदेशी पूंजी निवेश ठेका प्रथा, बंधुआ मजदूरी बंद करने, आंगनबाड़ी, भोजन माताओं एवं चीनी मिल कर्मचारियों का वेतन पुनरीक्षण वेजबोर्ड लागू करने, समान कार्य के लिए समान वेतन देने की मांग की गई। धरने को एटक के जिला मंत्री सुभाष उपाध्याय, सुभाष शर्मा, घनश्याम प्रधान, राजपाल सिंह, रामकुमार, उदयबीर , शाहनवाज खान, महीपाल सिंह, संजय कुमार, नंदकिशोर, ब्रिजेश कुमार, रविंद्र बालियान, नरहरि सिंह आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन


सामान्य वर्ग को आरक्षण अच्छा कदम
मुजफ्फरनगर। भारतीय विकास पार्टी की बैठक में सामान्य वर्ग को दस प्रतिशत आरक्षण देने के निर्णय को अच्छा कदम बताया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कश्यप ने कहा कि इससे देश में ऊंच-नीच और वर्ण व्यवस्था का भेद समाप्त होगा। बैठक में किशनलाल कश्यप, सुरेश कश्यप, सुनीता कश्यप, दीपा, राजकुमारी, संतोष, उर्मिला, मनोज सैनी, अजय बांठला, विवेक मित्तल, विकास गर्ग, सोनू उपाध्याय आदि ने विचार रखे।

बसपाई घरों पर मनाएंगे पार्टी मुखिया का जन्मदिन
मुजफ्फरनगर। बसपा की बैठक में पार्टी मुखिया मायावती का जन्मदिन घरों पर भी मनाने का निर्णय लिया गया। जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 15 जनवरी को पार्टी प्रमुख का जन्मदिन कार्यकर्ता अपने घरों पर भी मनाएंगे, ताकि लोगों को इसका संदेश जा सके। बैठक में मुख्य जोन कोऑर्डिनेटर नरेश चंद्र गौतम, जनेश्वर प्रसाद, कुलवीर पाल, रविंद्र गौतम, सत्यप्रकाश, चांद सिंह कश्यप, ऋषिपाल गौतम, ब्रजेश कुमार लोहड़ा, विकास कुमार, कमल गौतम, राजकुमार, आदेश कुमार, अरविंद गौतम, निर्मल दास, सत्यपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अनुसूचित जाति का आरक्षण मांगा
मुजफ्फरनगर। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल की बैठक में निषाद समाज को अनुसूचित जाति का आरक्षण देने की मांग की गई। बैठक में देवेंद्र कुमार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री ने चुनाव से पूर्व निषाद समाज को एससी का आरक्षण देने का वादा किया था, लेकिन इसे पूरा नहीं किया। उन्होंने बताया कि आरक्षण की मांग को लेकर जनआक्रोश यात्रा 15 जनवरी को गौतमबुद्घनगर स्थित एकलव्य के किले से शुरू होगी। बैठक में जिलाध्यक्ष जोनी कश्यप, गोपाल सिंह कश्यप, राजपाल कश्यप, ओमपाल कश्यप, राकेश कश्यप, जयभगवान कश्यप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें