हाईवे पर सड़क हादसे में दो भाई घायल
खतौली। हाईवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार दो भाई घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। गाजियाबाद निवासी माधव व राघव पुत्र केएम चतुर्वेदी बुधवार की सुबह बाइक से मुजफ्फरनगर की ओर जा रहे थे। हाईवे पर घने कोहरे में अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों भाई घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
भाजपा आईटी विभाग की कार्यकारिणी गठित
खतौली। भाजपा आईटी विभाग के खतौली विधानसभा क्षेत्र के संयोजक पुनीत अरोरा ने जिला संयोजक रक्षित नामदेव के निर्देश पर विधानसभा क्षेत्र की कार्यकारिणी गठित की, जिसमें सहसंयोजक अश्वनी तोमर व अविरल जैन, सदस्य लोकेश, ललित, अर्जुन गुंबर व हर्ष गोयल को बनाया है। इसके अलावा नगर मंडल कार्यकारिणी में सहसंयोजक आशु राना व सदस्य अवीश जैन, शिवम चौधरी व मयंक राजपूत को बनाया गया है।