शहीद ऊधम सिंह का भावपूर्ण स्मरण
जानसठ। कस्बे में शहीद ऊधम सिंह की जयंती पर कांबोज समाज ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। सभा में युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया गया।
बुधवार को कस्बे के मोहल्ला हुसैनपुरा में विजेंद्र कांबोज के आवास पर हवन पूजन कर शहीद ऊधम सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर कांबोज समाज के अध्यक्ष सुरेश कांबोज व अंकुर कांबोज ने कहा कि ऊधम सिंह कांबोज को बचपन में शेर सिंह के नाम से जाना जाता था। उनकी माता व पिता की मृत्यु होने के कारण देश प्रेम की भावना उनके अंदर ऐसी जागृत हुई थी कि जलिया वाला बाग कांड होने के बाद उन्होंने अंग्रेजों से हिंदुस्तानियों के खून का बदला लेने की ठान ली थी। इस अवसर पर रमेश कांबोज, अशोक कांबोज, शिवकुमार, सुरेश, यशवंत कांबोज, बिट्टू, सोहिल, सत्यप्रकाश, मुकेश, मानिक लाल, संजय, नवनीत कांबोज आदि उपस्थित रहे।