फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेट कॉरिडोर की अनुदान राशि नहीं मिलने से नाराज किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रेट कॉरिडोर की अनुदान राशि नहीं मिलने से नाराज किसानों का प्रदर्शन
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। फ्रेट कॉरिडोर बनाने को रेलवे विभाग द्वारा अधिग्रहित की गई जमीन की अनुदान राशि (5.50 लाख) नहीं मिलने से नाराज रणखंडी के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। चेतावनी दी यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो रेलवे का कार्य नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए मनोज कुमार, मुकेश कुमार, छोटू राणा, नरेंद्र सिंह, अरविंद कुमार, बिजेंद्र कुमार व गुलाब सिंह आदि ने बताया कि रेलवे विभाग ने फ्रेट कॉरिडोर बनाने के लिए खेती की जमीन का अधिग्रहण किया है। लेकिन 5.50 लाख (प्रति जमीन मालिक) रुपये जो अनुदान दिया जाना था, वह अभी तक किसानों को नहीं दिया गया। आरोप लगाया कि विभाग पिछले करीब डेढ़ साल से वादे पर वादे कर रहा है। जब भी किसान अपने पैसे मांगते है तो उन्हें झूठी तसल्ली देकर टरका दिया जाता है। मजबूर होकर किसानों को धरना प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ा। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उन्हें उक्त अनुदान नहीं दिया गया तो वह कार्य नहीं होने देंगे। प्रदर्शनकारियों में अक्षय कुमार, चरण सिंह, जसबीर सिंह, रामपाल सिंह, राजकुमार, कंवरपाल सिंह, अजय कुमार, विशाल, पद्म सिंह, नकुल सिंह, भीम सिंह, सहदेव, कृष्ण सिंह, ओमपाल सिंह, रामभूल सिंह, राजेश कुमार, ब्रहमपाल आदि मौजूद रहे। उधर, स्टेशन अधीक्षक इकराम अली ने बताया कि मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। उच्च अधिकारी ही इस मामले में कोई निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें