फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन की चपेट में आकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एचटी लाइन की चपेट में आकर किसान की मौत
विज्ञापन

शाहपुर । क्षेत्र के गांव हरसौली के जंगल में खेत से लौट रहे किसान की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव हरसौली निवासी गोविंद ने शाहपुर थाने पर सूचना दी कि उसके पिता रमेश (50) शाम को गांव गढ़ी बहादुरपुर के गन्ने के खेतों से ट्रैक्टर ट्रॉली से पत्ती लेकर लौट रहे थे। पिता ट्रॉली में भरी पत्ती के ऊपर बैठे थे। सड़क के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज विद्युत लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। शाहपुर अस्पताल लाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


विवाहिता की मौत
शाहपुर । गांव तितावी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
गांव कसेरवा निवासी रोजुदीन ने शाहपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी पुत्री गुलशाना की शादी छह वर्ष पूर्व गांव तावली निवासी आसिफ के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, सास, जेठ व देवर दहेज के लिए उसे परेशान करते रहे। उन्होंने बताया कि गुरुवार की दोपहर उन्हें पुत्री की तबीयत खराब होने की सूचना मिली। वह तावली पहुंचे। बेटी अचेत अवस्था में पड़ी मिली। अस्पताल ले जाते समय गुलशाना ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उधर, थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

स्काउट शिविर में लिया आपदा से निपटने का प्रशिक्षण
फोटो समाचार
शाहपुर। आर्य एकेडमी इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय स्काउट गाइड के शिविर में बच्चों ने गांठ बांधना , तंबू बनाना व मीनार बनाने के साथ आपदा के हालात से निपटने का प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षक बीरबल सैनी ने प्राथमिक उपचार का भी प्रशिक्षण दिया। शिविर के अंतिम दिन कालेज के छात्र-छात्राओं ने तंबू व मीनारें बनाकर उन पर देशभक्ति व स्वच्छता अभियान के स्लोगन लिखे। कॉलेज प्रबंध निदेशक डॉ. सत्यवीर आर्य व प्रधानाचार्या उर्मिला सिंह ने प्रशिक्षण शिविर में शामिल छात्र व छात्राओं को देश सेवा कराने का संकल्प दिलाया। शिविर को सफल बनाने में संतोष पंवार, प्रदीप आर्य, शारदा शर्मा, प्रगति, नेहा आदि का योगदान रहा ।

आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोपी गिरफ्तार
शाहपुर। पुलिस ने सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं के बारे में अमर्यादित टिप्पणी करने तथा आपत्तिजनक फोटो अपलोड करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। शाहपुर के गांव पलड़ी निवासी मोहम्मद सलमान कुरैशी ने तीन दिन पूर्व फेसबुक पर देवी देवताओं के आपत्तिजनक फोटो के साथ अमर्यादित टिप्पणी कर दो पोस्ट की थी। भाजपा नेता विजय चौधरी दुल्हेरा ने मुकदमा दर्ज कराया था । पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
कार्यकारिणी गठित की
शाहपुर। भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष अनुज सैनी ने जिलाध्यक्ष कुश्वेन्द्र तोमर की संस्तुति पर सोमपाल प्रजापति, शक्ति त्यागी, इशविंन रुहेला व अनुज को उपाध्यक्ष, अमित पाल को महामंत्री, शिव कुमार, राहुल त्यागी, अतुल सैनी, मोहित राठी को मंत्री व भाग्य शर्मा, दीपक बालियान, निपुण वशिष्ठ, हिमांशु गोयल व राहुल बालियान को सदस्य बनाया है ।
विज्ञापन


पशु चोरी के आरोप में किया गिरफ्तार
शाहपुर । हरियाणा पुलिस ने गांव सोरम में छापा मारकर पशु चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। हरियाणा के रोहतक जनपद के रमाला थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को गांव सोरम में छापेमारी कर शाकिर पुत्र सत्तार को गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ ले गई। हरियाणा पुलिस की इस कार्रवाई से गांव में हड़कंप मचा हुआ है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें