फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के ताले तोड़कर नकदी-जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांधी कॉलोनी के लाल बाग निवासी ओमपाल सिंह चौहान मीरापुर स्थित एक निजी स्कूल के प्रबंधक हैं। शनिवार दोपहर ओमपाल सिंह पत्नी के साथ किसी काम से गए थे। इसी दौरान तेज बारिश होने से वे वहीं फंस गए। जब दंपति घर लौटे तो घर के ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने तहरीर देकर बताया कि बदमाश घर से एक लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए हैं। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हादसे में अज्ञात युवक की मौत
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मालवीय चौक पर देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, करीब 40 वर्षीय युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
किशोरी ने जहर खाकर जान दी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव न्याजूपुरा निवासी किशोरी ने शनिवार सुबह अज्ञात कारणों से घर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। किशोरी की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हॉस्पिटल स्टाफ ने किशोरी के शव को मोर्चरी भेजने का प्रयास किया तो परिजनों ने हंगामा कर दिया और बिना किसी कार्रवाई के शव को जबरन लेकर वहां से चले गए। इस संबंध में शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें