युवती हत्याकांड में अहम सुराग हाथ लगे
चरथावल। तितावी क्षेत्र की युवती हत्याकांड में पुलिस को अहम सुराग मिल गए हैं। हत्याकांड में नामजद दो युवकों के अलावा कई आरोपियों की संलिप्तता सामने आ रही है। पुलिस रविवार को मामले का खुलासा कर सकती है।
दो दिन पूर्व दिनदहाड़े चरथावल के जंगल में तितावी थाना क्षेत्र के बुडीना खुर्द निवासी सीमा की चारा काटते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने एक नामजद आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ के बाद केस के खुलासा होने की उम्मीद है। मामला एससी-एसटी एक्ट से जुड़ा होने के कारण तफ़्तीश सीओ सदर रिजवान अहमद द्वारा की जा रही है। सीओ फुगाना के नेतृत्व में थानाध्यक्ष तितावी सूबे सिंह यादव द्वारा मामले में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। पूछताछ के बाद कहानी पूरी तरह साफ हो चुकी है। लेकिन नामजद के अलावा दो या तीन अन्य युवकों की संलिप्तता सामने आ रही है। हत्याकांड के खुलासे के लिए तितावी थाने से दो सीओ की निगरानी में योजना बन रही है। सीओ सदर ने बताया कि एक यो दो दिन में घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे है।