फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मकांटों पर छापा, तीन का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मकांटों पर छापा, तीन का चालान
विज्ञापन

जानसठ। विधिक माप विज्ञान विभाग की टीम ने कस्बे के चार धर्मकांटों की चेकिंग के दौरान अनियमितता मिलने पर तीन धर्मकांटों का चालान किया।
शनिवार को विधिक माप विज्ञान खतौली की वरिष्ठ निरीक्षक दीप्ति श्रीवास्तव ने अपनी टीम के साथ कस्बे व क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाते हुए कस्बे के 786 धर्म कांटा, अहसान धर्मकांटा व स्टार धर्मकांटा की चेकिंग की, तो तीनों कांटों पर बांट नहीं मिले। इसके अलावा 786 धर्म कांटा इलेक्ट्रानिक व मैनुवल दोनों तरह से चलता पाया गया। चेकिंग में अनियमितता मिलने पर निरीक्षक दीप्ति श्रीवास्तव ने तीनों धर्मकांटों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार
रतनपुरी। पुलिस ने एक युवक को अवैध शराब समेत गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर पंकज लवानिया ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव रायपुर नंगली निवासी धर्मेंद्र पुत्र गोपाल को 24 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें