जैन मुनि वीडियो प्रकरण की बैठक स्थगित
खतौली (मुजफ्फरनगर)। जैन मुनि उपाध्याय नयन सागर की वीडियो वायरल के प्रकरण में खतौली में शनिवार को कन्हैया पैराडाइज में होने वाली संघर्ष समिति की बैठक को स्थगित कर दिया गया। क्रांतिकारी राष्ट्रसंत मुनि श्री 108 तरुण सागर जी महाराज के शनिवार की सुबह समाधि मरण होने पर लिया गया। बैठक स्थगित करने की घोषणा दिल्ली के जमुनापार जैन समाज के मंत्री राजेश जैन ने की। अब जैन मुनि नयन सागर के प्रकरण को लेकर संघर्ष समिति की बैठक की अगली तिथि निर्धारित की जाएगी। दिल्ली के अध्यक्ष पंकज जैन ने बताया कि मुनिश्री तरुण सागर महाराज के समाधि मरण होने पर पूरा जैन समाज शोक में है। समिति की बैठक करने के लिए दो तीन दिन में विचार विमर्श कर निर्णय लिया जाएगा।