फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तान की जमीन पर ईदगाह बनाने को लेकर दीदाहेड़ी में विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
कब्रिस्तान की जमीन पर ईदगाह बनाने को लेकर दीदाहेड़ी में विवाद
विज्ञापन

रोहाना। कब्रिस्तान की जमीन पर ईदगाह बनाए जाने पर ग्राम दीदाहेड़ी में विवाद हो गया। जानकारी पाकर पुलिस ने कार्य रुकवा दिया। अब देवबंद के फतवे के निर्णय पर कार्यवाही होगी।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव दीदाहेडी में कब्रिस्तान की 20 बीघा जमीन है, जहां पर गांव का ही अय्यूब ईदगाह बनाना चाहता था, उसे रुकवाने के लिए गांव के दूसरे पक्ष अली मोहम्मद ने 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने बिना गांव की सहमति के ईदगाह बनाने से रोक दिया, जिससे से विवाद टाल दिया। पुलिस की मौजूदगी में देवबंद के फतवे के अनुसार ही निर्णय पर ही अमल होगा। रोहाना पुलिस ने बताया की देवबंद के फतवे पर सहमति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक से मोबाइल छीना

रोहाना। बाइक सवार दो बदमाश एक साइकिल सवार युवक से मोबाइल लूट कर फरार हो गए। रोहाना खुर्द निवासी कुक्का रोहाना मिल में नाई की दुकान करता है। रात्रि जब वह साइकिल से घर मोबाइल बात करता हुआ घर जा रहा था, तभी पीछे से बाइक पर दो बदमाशों ने उसका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें