ईद का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया
जानसठ। नगर व ग्रामीण क्षेत्र में ईद उल फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अकीदतमंदों ने ईद की नमाज अदा करने के बाद मुल्क में अमन और शांति के लिए दुआ मांगी।
मोहल्ला जनत्ताबाद की ईदगाह में तकरीर करते हुए मौलाना वकील ने मुस्लिम समाज से अपने बच्चों को बुरी आदतों से बचाने की अपील की। ईद की नमाज मौलाना नजीर अहमद कासमी ने अदा कराई। इस नमाज के बाद मुल्क में शांति तथा खुशहाली के लिए दुआ की गई। मस्जिद रंग महल में ईद की नमाज मौलाना अमीर हैदर सुल्तानी के नेतृत्व में अदा की गई। मदरसा तैय्यबा में मौलाना अब्दुल रहमान नदवी ने ईद की नमाज अदा कराई।