फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर नागरिकों से मांगा सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
ईद देता है खुशियों का पैगाम
विज्ञापन

शाहपुर। सीओ बुढ़ाना हरिराम यादव ने कहा कि ईद भाईचारे और एकता का त्योहार है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि ईद पर जलापूर्ति के साथ सफाई की विशेष व्यवस्था कराई जाएगी।
कस्बे में ईद-उल-फितर के मद्देनजर आयोजित शांति समिति की बैठक में सीओ यादव ने कहा कि ईद का पर्व खुशियों का पैगाम लेकर आता है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी ने कहा कि रमजान माह में नगर पंचायत द्वारा जलापूर्ति के साथ सफाई व्यवस्था विशेष रूप से कराई जा रही है। विद्युत निगम के एसडीओ प्रशांत कांत ने कहा कि ईद पर बिजली की विशेष आपूर्ति कराई जाएगी। इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने कहा कि ईद पर एस- 7 और एस-10 में शामिल लोग अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। इस दौरान श्यामपाल सिंघल , पूर्व चेयरमैन जफर कुरैशी , प्रधान अखलाक अहमद, ओमवीर सिंह , पवन सिंह वर्मा, मुर्सलीन राईन, पूर्व प्रधान सुधीर चौधरी , कपिल सैनी, संजय सौदाई, वकील सैफ़ी, मनोज सैनी, सभासद उमेश गोयल, विशाल गर्ग, शाहनवाज कुरैशी, वकील मलिक, डॉ प्रवीण कुमार , कलाम अंसारी समेत अनेक ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागवानी की प्रदर्शनी लगेेगी
मुजफ्फरनगर। एकीकृत बागवानी विकास मिशन अंतर्गत दो दिवसीय कृषक मेला, संगोष्ठी, बागवानी शो, शहद शो आदि का आयोजन 19 और 20 जून को जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी नुमाइश मैदान के मुख्य पंडाल में किया जाएगा। जिला उद्यान अधिकारी एसी पाठक ने बताया कि 19 जून को सुबह आठ बजे आम प्रदर्शनी का आयोजन होगा। 20 जून को सुबह आठ बजे से पुष्प और शाक भाजी प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें