फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैशन शो में बच्चों ने जीता दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
फैशन शो में बच्चों ने जीता दिल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दून वैली पब्लिक स्कूल में बच्चों ने फैशन शो से सभी का दिल जीत लिया। शुभारंभ प्रधानाचार्या रंजिता कौर एवं रुचि शर्मा ने बच्चों को तिलक तथा पुष्प भेंट कर किया।
नई मंडी स्थित स्कूल में आयोजित फैशन शो में बच्चों ने जलवा बिखेरा। अलग-अलग वेशभूषा में बच्चों ने भारतीय संस्कृति के रंग प्रस्तुत किए। कैटवॉक में प्रतिभागियों ने दिल जीत लिया। सांस्कृतिक कार्यकम में बच्चों ने गीत, नृत्य प्रस्तुत किए। गर्मी से बचाव के टिप्स बच्चों को दिए गए। प्रबंधक राजकिशोर गुप्ता ने बच्चों को उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीवन रक्षा को प्रकृति संपदा बचाएं
मुजफ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षण संस्थाओं में बच्चों को वैज्ञानिक तरीके से पृथ्वी की स्वच्छता, सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। डीएस पब्लिक स्कूल में बच्चों ने कविता और गीतों के माध्यम से पृथ्वी का महत्व बताया। प्रधानाचार्या संतोष जैन ने कहा कि प्राकृतिक संपदा संतुलन से ही बचेगी। पृथ्वी की रक्षा करना सभी का धर्म है। गगन शर्मा, बच्चों को एक पेड़ लगाने एवं पॉलीथीन का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई। सुहावनी, रिशंकी, आयुषी, संदल, रिया, रिया राज आदि ने प्रदूषण से पृथ्वी को रहे नुकसान के विषय में बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें