फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर छात्राओं को दी विदाई, मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगारंग कार्यक्रम में छात्राओं ने मन मोहा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसडी डिग्री कॉलेज में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सीनियर छात्राओं को तिलक लगाकर विदा किया गया। इस दौरान छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर धमाल मचाया। वक्ताओं ने भी छात्राओं को प्रतिस्पर्धा के दौर में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कालेज के एमएससी केमिस्ट्री विभाग में बुधवार को विदाई समारोह हुआ। छात्र-छात्राओं ने प्रेरक प्रसंग, कविताएं, किस्से-कहानी के अलावा अनेक देशभक्ति और समाज सुधारक नाटकों पर प्रस्तुतियां दी। नृत्य कर धमाल किया। छात्रा खुशनसीब, शिखा शर्मा, विपुल सहरावत, एकता शर्मा, अंजलि, साक्षी आदि ने अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में शिक्षा सबसे अधिक महत्व रखती है। आज बेटियां विश्वभर में नाम रोशन कर रही है। विद्यार्थी अपने भीतर हर पल कुछ नया सीखने के लिए ललक पैदा करें। एचओडी डॉ राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि केमिस्ट्री बहुत बेहतर विषय है, जो कि छात्र-छात्रा इसे समझ गया, उसके लिए पूरा सिलेबस पढ़ाना आसान है। शिक्षक संजय अरोरा, डॉ अरविंद पंवार, डॉ सुनील कुमार, सोनिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें