पुरकाजी। मंगलवार रात ट्रांसफार्मर की लीड फुंकने से आधे कस्बे की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जिसकी विभागीय कर्मचारियों द्वारा कोई सुध नहीं ली गई। जिस कारण पूरी रात आधा कस्बा अंधेरे में डूबा रहा। बिजली नहीं आने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। व्यापारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 24 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से नगर वासियों में विद्युत निगम के प्रति रोष व्याप्त रहा। इस संबंध में जेई राज नारायण यादव ने बताया कि ट्रांसफार्मर की ओसीबी फुंक जाने से आपूर्ति ठप हो गई थी। कर्मचारियों के देरी से आने पर ट्रांसफार्मर को ठीक करने में देरी हो गयी जिसे बदलकर जल्द ही आपूर्ति चालू करने का प्रयास किया जा रहा है।