कमल गौतम बने बसपा जिलाध्यक्ष
मुजफ्फरनगर। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर कमल गौतम को पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमशुदीन राईन ने उनके नाम की घोषणा की। जिलाध्यक्ष पद से हटाए गए प्रेमचंद गौतम को सहारनपुर मंडल जोन का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
तरणताल का शुभारंभ आज से
मुजफ्फरनगर। जिला क्रीडा अधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि चौधरी चरण सिंह स्पोर्टस स्टेडियम में तरणताल पुल का उद्घाटन बृहस्पतिवार को सायं चार बजे नगर मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा करेंगे।