फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल में पहलवानों ने दांव पेंच दिखाए

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी।
विज्ञापन

रतनपुरी में माता मनसा देवी मंदिर पर दो दिवसीय मेले का विधिवत समापन हो गया। मेले के दूसरे दिन भी काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगी। मेले में आयोजित दंगल में पहलवानों ने दांवपेंच के हुनर दिखाए।
माता मनसा देवी मंदिर पर आयोजित दो दिवसीय मेले में दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं की अपार भीड़ जुटी। मंदिर में शनिवार को सुबह से ही प्रसाद चढ़ाने वालों की लंबी लंबी कतारें लगी रहीं। मेले में शांति व्यवस्था हेतु रतनपुरी थानाध्यक्ष विरेंद्र कसाना पुलिस बल के साथ मुस्तैदी से मेले में डटे रहे। मेले में मंदिर समिति के अध्यक्ष तरसपाल सिंह, सचिव बिजेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष सुभाषचंद, सतेंद्र सोम, नरेंद्र सिंह, ओमपाल सिंह, ओमकार उर्फ कलवा भगत आदि का सहयोग रहा। मेले के दूसरे दिन आयोजित विशाल इनामी दंगल में दूर दराज से आए पहलवानों ने अपने जोर दिखाए। दंगल में रतनपुरी के निशांत ने समौली के मोहित पहलवान को 1100 रुपये की कुश्ती में पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रतनपुरी के ही शुभम सोम ने भनवाड़ा के आदिल को 1100 की कुश्ती में परास्त किया। वैल्ली माजरा के अजय ने रतनपुरी के लाल्ला पहलवान को 1100 की कुश्ती में चित किया। रतनपुरी के अरुण की 2100 रुपये की कुश्ती वैल्ली माजरा के अजय पहलवान के साथ बराबरी पर छूटी। इनके अलावा दिनेश रतनपुरी और राजकुमार वैल्ली की 2100 की कुश्ती भी बराबरी पर छूटी। सभी कुश्ती रेफरी चौधरी ओमप्रकाश और मोनू सोम के निर्देशन में संपन्न हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें