फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर डीसीएम व ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
हाइवे पर डीसीएम और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत
विज्ञापन

मंसूरपुर। नेशनल हाइवे पर शाहपुर मोड़ के पास गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली व डीसीएम के बीच टक्कर हो गई। टक्कर से ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए। गन्ना सड़क पर बिखर गया। हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। कुछ देर तक यातायात बाधित हो गया था। चालकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मंगलवार की देर रात करीब एक बजे शाहपुर रोड से गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली मंसूरपुर शुगर मिल में आ रही थी। ट्रैक्टर ट्रॉली शाहपुर मोड़ पर सड़क क्रॉस कर रही थी। इसी दौरान मुजफ्फरनगर की ओर से गाजियाबाद जा रही बिजली के बल्ब से भरी डीसीएम ट्रैक्टर ट्रॉली में टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए तथा डीसीएम बिजली के खंभे से टकरा कर नाले में घुस गई। सड़क पर चारों तरफ गन्ना फैल जाने से हाइवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर घायल चालक अंकित पुत्र जितेंद्र निवासी गांव खाईखेड़ी, थाना पुरकाजी तथा डीसीएम के चालक उस्मान पुत्र इलियास निवासी बिहारीगढ़, जिला सहारनपुर को बेगराजपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक किशोरी को ले भागा
रतनपुरी। गांव चंदसीना निवासी जहीर मलिक पुत्र मीदा ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्र को मंगलवार की देर रात को गांव का ही मुबारिक पुत्र समेदीन बहला फुसलाकर ले गया। पिता ने बताया कि उसकी पुत्री घर में रखी 65 हजार रुपये की नगदी एवं डेढ़ लाख रुपये की कीमत के जेवरात भी अपने साथ ले गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें