फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में प्रशासन को आये पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के पात्रों को ढूंढने में जिला प्रशासन को पसीने आ गए हैं। संपूर्ण जिले से योजना में 395 आवेदन ही आ पाये हैं। प्रशासन को कम संख्या के कारण दो बार कार्यक्रम को आगे बढ़ाना पड़ा। सरकार ने जिले में 500 सामूहिक विवाह का लक्ष्य दिया था।
विज्ञापन

नुमाइश ग्राउंड में 28 मार्च को होने वाले सामूहिक विवाह को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को पसीने आ गये हैं। सरकार ने जिले में 500 युगल की शादी कराने के लिए पैसा जारी किया हुआ है। जिला प्रशासन शादी के लिए युगल की संख्या कम होने पर पहले ही दो बार तिथि बढ़ा चुका है। समस्त प्रयासों के बाद जिला प्रशासन के पास 395 नाम ही आ पाये है। जिला प्रशासन ने विवाह की समस्त तैयारियां कर ली है। समाज कल्याण विभाग के मनोज कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम को सूची को अंतिम रुप दिया गया है। वहीं सामूहिक विवाह में शामिल होने वाले जोड़ो को कुछ सामान भी वितरित किया गया है। डीएम ने अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी इसमें लगाई है। नुमाइश ग्राउंड में भी तैयारी शुरू हो चुकी है।

सोमवार से चालू होगा पालिका का खाता
मुजफ्फरनगर। विद्युत विभाग के बकाये के चलते नगर पालिका के खाते सील करने का मामला शनिवार को पूरे दिन चर्चाओं में रहा। डीएम के आदेश पर एडीएम वित्त ने बैंक को खाते को सीज करने के आदेश को निरस्त करते हुए खाता चालू करने के आदेश दिये। ईओ विकास सेन ने यह जानकारी दी। पालिका के इस खाते में सामूहिक विवाह योजना का पैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें