फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता को लक्ष्य निर्धारण और कठिन परिश्रम जरुरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारण करना जरूरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के सभागार में विज्ञान सबके लिए विषय पर वैज्ञानिक भ्रमण व अध्ययन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि संस्था के चेयरमैन डॉ एससी कुलश्रेष्ठ और जिला प्रोग्राम समन्वयक डॉ विकास कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

डॉ विकास कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ प्रयोगात्मक शिक्षा के साथ वैज्ञानिक अभिरुचि को बढ़ाना है। विद्यार्थियों में देशसेवा की भावना जागृत कर राष्ट्रहित में योगदान देने के लिए तैयार करना चाहिए। डॉ कुलश्रेष्ठ ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए जीवन में सफलता प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम के साथ समय प्रबंधन, अनुशासन, लक्ष्य निर्धारण और चरित्र निर्माण के कारक बिंदुओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य केंद्रित कर कठिन परिश्रम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विज्ञान का अध्ययन न केवल उच्च जीवन स्तर की प्राप्ति में सहायक हो सकता है बल्कि देश के विकास में भी विज्ञान की काफी अहम भूमिका है। विज्ञान हमें नूतन व आधुनिक जीवन दृष्टि से युक्त बनाता है। ईशू मित्तल, डा अभय चौहान, दीपक चौधरी, अंकुर त्यागी, सुमित, अमरदीप, तुषार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें