होली मिलन कार्यक्रम
पुरकाजी। कस्बे में सत्या विहार कॉलोनी में बुधवार को भाजपा नेताओं द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुरकाजी भाजपा विधायक प्रमोद ऊंटवाल ने सभी लोगों से होली प्यार मोहब्बत से मनाकर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में सुक्कड़ सिंह, हरिराम सक्सेना, राकेश आडवानी, कनवरलाल वर्मा, नरेश मिगलानी, राजू वर्मा, विरेन्द्र सिंह, डॉ ओपी गौतम, मनोज चौहान, निर्दोष जैन, सुशील वर्मा, मणीकांत गोयल, सुशील कर्णवाल, रेवती रमण, बोहड सिंह, अनूप गोयल आदि मौजूद रहे।
कर्मचारियों को कपड़े वितरित
पुरकाजी। होली पर्व के उपलक्ष्य में बुधवार को नगर पंचायत में कार्यक्रम आयोजित कर चेयरमैन जहीर फारूकी ने समस्त नगर पंचायत कर्मचारियों को एक-एक सूट कपड़े वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों के साथ फूलों की होली खेलकर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। इस दौरान ईओ मनोज यादव, बाबू समर काजमी, सभासद नदीम कुरैशी, खुर्रम, मौहम्मद सुलेमान, इरशाद फरीदी, शमशेर फरीदी, मोहसिन अहमद, अकील खान, अश्वनी, रविकांत, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
जांच में अनियमितताएं मिलीं
पुरकाजी। पूर्व चेयरमैन के कार्यकाल में कस्बे में लगाए गए नलों की बुधवार को चेयरमैन जहीर फारुकी और जेई राजपाल यादव ने ठेकेदार को साथ लेकर जांच की, जिसमें 180 फीट मानक पर लगाए गए नल की गहराई 113 फीट निकली। मौके पर मौजूद ठेकेदार से नाराजगी जताते हुए चेयरमैन ने नगर पंचायत बाबू को उसका भुगतान रोकने के निर्देश दिए हैं। चेयरमैन ने बताया कि लगाए गए समस्त नलों की जांच की जाएगी, उसके बाद ही भुगतान किया जाएगा।