छात्र और छात्राओं ने नृत्य किया
खतौली। एमएलएम एकेडमी में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हाउस लीडर ने अपने अपने झंडे फहराकर तथा विद्यालय के छात्र और छात्राओं ने विद्यालय के मैदान में विभिन्न गानों पर नृत्य प्रस्तुत कर किया।
नर्सरी कक्षा के बच्चों के मध्य टेडी पासिंग गेम में तनिश बटला प्रथम, अरनिमा शर्मा द्वितीय, नैतिक कुमार तृतीय रहे। एलकेजी कक्षा के छात्रों के मध्य क्लैक्ट द डॉइस गेम हुआ। इशान मलिक प्रथम, भावना शर्मा द्वितीय, पार्थ त्यागी तृतीय रहे। यूकेजी कक्षा के छात्रों के मध्य ड्राप स्टिक्स इन ग्लास खेल में अरनव श्रीवास्तव प्रथम, परिधि अतरिक्ष द्वितीय व कमल नाज तृतीय रहे। कक्षा एक के छात्रों में बैलेंस बॉल ऑन पेपर गेम में रिहान प्रथम, माही अग्रवाल द्वितीय व शिप्रा तृतीय रहीं। कक्षा दो में लेमन स्पून रेस गेम में अंश बंसल प्रथम, दिवयांशी द्वितीय व अवनी गर्ग तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा तीन के छात्रों के मध्य तीन लैग रेस गेम हुआ, जिसमें अरवन भार्गव प्रथम, वंश प्रताप सोम द्वितीय व क्रिश तृतीय स्थान पर रहे। चौथी कक्षा के छात्रों के मध्य कैटरपिलर रेस में वैभव शर्मा प्रथम, देवांश चंदेल द्वितीय व कार्तिक शाह तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा पांच के छात्रों में चैक फिल रेस में अनमोल सागर प्रथम, करन पयाल द्वितीय व शगुन पचौरी तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा पांच के छात्रों के मध्य बैलून बैलेंस इन लैग रेस गेम का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में मंतशा प्रथम, शरद्धा द्वितीय व गौरी तृतीय रहे। कक्षा सात के छात्रों के मध्य ड्रेस इप टाई योर शू लैसेज रेस का आयोजन हुआ। अरीबा प्रथम, इशिका रानी द्वितीय व गुनगुन गोगिया तृतीय रहे। कक्षा आठ के मध्य बलो द बाल रेस गेम में नंदिनी सैनी प्रथम, सार्थक डिलोर द्वितीय व वंशिका राठौर तृतीय रहे। प्रधानाचार्य नीरज अग्रवाल व एमडी नीतू अग्रवाल ने प्रत्येक बच्चों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। चीयर लीडर्स की टीम ने सभी प्रतिभागियों को डांस करके प्रोत्साहित किया। मंच संचालन अमित रेमसन ने किया।