अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी
जानसठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने कलमबंद हड़ताल करते हुए अपने चेंबर बंद करके न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। उन्होंने एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम एडीएम को सौंपा।
मंगलवार को तहसील बार संघ के अधिवक्ताओं ने पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अपने चेंबरों पर तालाबंदी करके न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। अधिवक्ताओं ने एसडीएम व तहसीलदार कोर्ट के बाहर नारेबाजी करते हुए हाईकोर्ट बेंच की मांग की। बार संघ अध्यक्ष अजय पंत ने कहा कि पश्चिम के अधिवक्ता हाईकोर्ट बेंच लेकर रहेंगे। बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम एडीएम प्रशासन हरीश चंद्र को सौंपा। प्रदर्शनकारियों में बार संघ सचिव योगेश कुमार भेटवाल, रोशन लाल मौर्य, अरुण गर्ग, हसन कैसर जैदी, विरेंद्र नागर, दिपेश गुप्ता, आबिद हुसैन जैदी, कमलदीप, जावेद हुमायुं, प्रमोद शर्मा कामरेड, प्रदीप सैनी, दिनेश बंसल, अनुज सैनी, प्रदीप गर्ग, प्रद्युम्न भेटवाल, ज्ञानचंद सैनी आदि अधिवक्ता शामिल रहे।