मुजफ्फरनगर। शिवचौक पर तेज गति से जा रहे ट्रक ने एक युवक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर शहर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। मंगलवार सुबह शिवचौक पर एक युवक खड़ा था। तभी तेज गति से आए ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसा कर ट्रक चालक भागने लगा तो आसपास के लोगों ने उसे दबोच लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक गयूर को हिरासत में लिया। पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से उसे गंभीर अवस्था में मेरठ रेफर कर दिया गया। एसएसआई समय पाल सिंह अत्री ने बताया हादसे में घायल युवक की मेरठ ले जाते समय मौत हो गई। अभी तक युवक का नाम पता ज्ञात नहीं हो सका।
एटीएम कार्ड बदलकर 44 हजार निकाले
मुजफ्फरनगर। एटीएम बदलने वाले गिरोह के सदस्य ने एक युवती से एटीएम कार्ड से साढ़े 44 हजार रुपये खाते से निकाल लिए। सिविल लाइन क्षेत्र के जाट कालोनी निवासी आंचल त्यागी ने पुलिस को बताया कि वह कोर्ट रोड स्थित पीएनबी के एटीएम से रुपये निकालने गई थी। रुपये नहीं निकले तो इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक ने धोखाधड़ी से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और उसके एटीएम से 44 हजार 500 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।