फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबंध में कंचन शर्मा और जीनत रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ह्यूमिनटी वेलफेयर सोसाइटी ने किदवई नगर स्थित जैनबिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में पुरस्कार वितरण समारोह और नि:शुल्क प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

विद्यालय में एक माह पूर्व आयोजित निबंध प्रतियोगिता में विजयी रहे छात्रों को पुरस्कृत किया गया। विषय था भारतीय संविधान के प्रति अल्पसंख्यकों का आकर्षण। इस प्रतियोगिता में जिले भर से विभिन्न छात्र- छात्राओं और अध्यापकों ने भागीदारी की। उत्तम निबंध लेखन वाले छात्र-छात्राओं और उनके अध्यापकों को समारोह में नकद पुरस्कार और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, निवर्तमान चेयरमैन पंकज अग्रवाल और साद सिद्दीकी रहे। सीनियर श्रेणी में कंचन शर्मा प्रथम, राहुल शर्मा द्वितीय रहे। हुमेरा शबनम अजमत कॉलेज तीसरे स्थान पर रही। जूनियर श्रेणी में जीनत प्रथम, अनम त्यागी द्वितीय, तफ्सीर कौसर और जुवेरिया तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम में पीसीएसजे में चयनित हुई साक्षी सिंह और अंजुम सैफी को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। संस्था के उपाध्यक्ष फैजुर्रहमान ने पिछले पांच वर्ष में सोसाइटी के कार्यों पर प्रकाश डाला। संचालन खुर्शीद हैदर ने किया। अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष डॉ नजमुल हसन जैदी ने की। शाहवेज, शाह फैसल, सैयद नदीम हुसैन, नुसरत कमाल, प्रधानाचार्या बिन्ते हसन एवं समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें