फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारदर्शी निकाय चुनाव को उड़न दस्ते गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
दो लाख से अधिक नकदी की होगी जांच
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चुनाव को पारदर्शी बनाए रखनेे के लिए उड़नदस्ते गठित किए गए हैं। दो लाख से अधिक की नकदी पकड़े जाने पर पैसे का ब्योरा देना होगा।
डीएम जीएस प्रियदर्शी ने बताया कि मुजफ्फरनगर शहर, नगर पंचायत चरथावल, नगर पंचायत पुरकाजी के लिए वाणिज्यकर अधिकरी प्रमोद सैनी को सचल दस्ते का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन के उपनिरीक्षक निरंजन सिंह को कार्यकारी मजिस्ट्रेट के साथ लगाया है। नगर पालिका खतौली के लिए उड़न दस्ते का कार्यकारी मजिस्ट्रेट वाणिज्यकर अधिकारी हरिकिशन को बनाया है। कवर सिंह उप निरीक्षक पुलिस लाइन को उनसे संबद्ध किया गया है। नगर पंचायत जानसठ, नगर पंचायत मीरापुर, नगर पंचायत भोकरहेड़ी के लिए योगेश कुमार वाणिज्य कर अधिकारी को कार्यकारी मजिस्ट्रेट नामित करते हुए धर्मवीर सिंह उप निरीक्षक पुलिस लाइन को उनके साथ लगाया है। नगर पंचायत बुढ़ाना, नगर पंचायत शाहपुर एवं नगर पंचायत सिसौली के लिए गोपाल कृष्ण बेदी वाणिज्य कर अधिकारी को कार्यकारी मजिस्ट्रेट नामित करते हुए भूदेव सिंह उप निरीक्षक पुलिस लाईन को सहयोग के लिए नामित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें