फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर खाई में कंटीनर ट्रक पलटा, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी/खतौली (मुजफ्फरनगर)।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर मंगलवार की रात को घने कोहरे में कई वाहन आपस में टकरा गए। एक ट्रक खाई में पलट गया, उसके चालक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक का शव पूरी रात ट्रक में ही फंसा रहा। बुधवार की सुबह भी करीब आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम से ही कोहरा पड़ना शुरू हो गया था। शाम तक दृश्यता काफी कम हो गई थी। मंगलवार की रात हाईवे पर केएफसी होटल के पास कई वाहन घने कोहरे की वजह से आपस में टकरा गए। इसमें एक लकड़ी से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली भी पलट गई। इसी दौरान मुजफ्फरनगर की ओर से आ रहे ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा पलटा। चालक जिला कासगंज के गांव नंगला बाल नई बस्ती निवासी 45 वर्षीय रमेश चंद्र पुत्र मुंशीलाल की मौके पर ही मौत हो गई। रात में इस हादसे का घने कोहरे की वजह से पता नहीं चल सका। बुधवार की सुबह नौ बजे हाईवे पर भैंसी कट पर कोहरे में कई वाहन आपस में टकरा गए। इन वाहनों में सवार लोग चोटिल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो खाई में ट्रक पलटा देखा। पुलिस ने बमुश्किल शव को बाहर निकाला और मोर्चरी भिजवाया। मृतक की जेब से निकली आईडी के जरिए पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। बुधवार दोपहर को परिजन अस्पताल में पहुंचे। परिजनों की मौजूदगी मेें रतनपुरी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें