फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरकाजी में बुखार से एक और मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जानलेवा बुखार का कहर जारी
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। कस्बे एवं देहात में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुखार से मंगलवार को कस्बे के एक युवक की मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। बुखार से एक माह में कई लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं सैकड़ों लोग बुखार की चपेट में हैं। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया है।
कस्बे के मोहल्ला कानूनगोयान मुस्लिम निवासी 40 वर्षीय सतीश शर्मा को कई दिनों से बुखार आ रहा था। उसका एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा था। सोमवार शाम हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेरठ ले गए थे, जहां पर हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे दिल्ली ले गए। उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, एक माह में कस्बे एवं देहात में बुखार से जहां कई लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं सैकड़ों लोग बुखार की चपेट में हैं। बुखार के कारण लोगों में दहशत व्याप्त है। हर घर में बुखार से कोई न कोई पीड़ित है। लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों से रोकथाम के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। लोगों ने स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों से बीमारियों से रोकथाम के लिए समुचित कदम उठाने की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सक डॉ पूनम ने बताया कि अस्पताल में वायरल बुखार के अधिक मरीज हैं। अस्पताल में दवाईयां और जांच आदि की सुविधाएं अस्पताल में मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की मौत हुई है, उनके परिवारों के लोगों की जांच कर स्लाइड आदि बनवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार का शांतिभंग में किया चालान
पुरकाजी। थाना क्षेत्र के ग्राम भूराहेड़ी में एक नाली को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। मंगलवार को मारपीट हो जाने पर पुलिस ने एक ही परिवार के शमीम अहमद, गफ्फार, तासीन और नसीम को गिरफ्तार कर उनका शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें