रालोद ने शबनम को बनाया प्रत्याशी
मुजफ्फरनगर। रालोद ने नगर पालिका सीट से पसमांदा समाज के जिलाध्यक्ष रहे मुर्तजा सलमानी की पत्नी शबनम परवीन को अपना प्रत्याशी बनाया है। विधान परिषद सदस्य मुश्ताक चौधरी ने कहा कि रालोद प्रत्याशी को सभी वर्गों का समर्थन मिलेगा।
प्रेमपुरी में अपने आवास पर मुश्ताक चौधरी और जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने शबनम परवीन के नाम की घोषणा करते हुए कहा कि चौधरी अजित सिंह ने मुस्लिमों में गरीब समाज के व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया है। शबनम को समाज के सभी तबकों का भरपूर समर्थन मिलेगा। पूर्व मंत्री योगराज सिंह, धर्मवीर बालियान ने कहा कि रालोद निकाय चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी। जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष रमा नागर ने कहा कि जनता भाजपा से परेशान हो चुकी है और वह परिवर्तन चाहती है। पत्रकार वार्ता में यशपाल चेयरमैन, सुधीर भारती, विकास बालियान, विदित, विकास तालियान आदि मौजूद रहे।