मानव सेवा सबसे बड़ा पुण्य
मुजफ्फरनगर। शमा चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान पर रेलवे रोड पर देव एकादशी पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें निर्धन और असहायों भोजन कराया गया। इस मौके पर अनेक व्यंजन बनाकर उनका वितरण किया गया। आयोजक सुनील मलिक ने कहा कि मानव सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य है। भूखे को भोजन और प्यासे को जल ग्रहण कराना सबसे महान कर्म है। इस मौके पर संदीप कुमार, विवेक बालियान, अथर्व चौधरी, ममता रानी, परमजीत सिंह, अमल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
नेत्र चिकित्सा शिविर में उपचार किया
मुजफ्फरनगर। अल-फलाह ह्यूमेनिटी काउंसिल के तत्वावधान में शनिवार को मदरसा इस्लामिया अरबिया दार-ए-अरकाम में नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें चिकित्सकों ने नेत्र रोगियों का चेकअप कर नि:शुल्क दवाईयों का वितरण किया। कैंप में आंखों की जांच के साथ, चश्मे और दवाईयां भी बांटी गई। मदरसे के बच्चों के अलावा आम नागरिकों ने भी चेकअप कराया। वक्ताओं ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची सेवा है। कैंप में संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जीनत अंसारी, डॉ जुनैद हसन, रईस जमाल, मोहम्मद जैद हसन, मोहम्मद जुहैब हसन, जैनब हसन, मौलाना मोहम्मद मुकीम हबीबी अल कासमी, मौलाना शाहिद आदि मौजूद रहे।