रोहिंग्या के लिए देश में कोई स्थान नहीं
मुजफ्फरनगर। गोयला गांव में आस-पास के 15 गांवों के लोगों की बैठक हुई। बैठक में रोहिंग्या उग्रवादियों को देश में शरण नहीं देने के सरकार के निर्णय का स्वागत किया गया। रोहिंग्या को देश के लिए खतरा बताया गया।
गोयला के अनिल सिंह के घेर में हुई बैठक में कहा गया कि विदेशी ताकतें देश में अराजकता फैलाना चाहती हैं। बाहरी उग्रवादी देश को जाति और धर्म के नाम पर बांटने में लगे रहते हैं, इनसे सावधान रहने की आवश्यकता है। रोहिंग्या और बांग्लादेशी देश से बाहर होने चाहिए। बैठक में शोरो के सम्राट चौधरी, ताहिर चौधरी, राहिल, माजिद, चांदपुर के अक्षत त्यागी, पूरा के संदीप त्यागी, शोरो के रविंद्र सिंह, विनीत बालियान, सतवीर, मुबारिकपुर के शेखर त्यागी, नीरु त्यागी, संजीव त्यागी, सरफराज कसेरवा, मनवीर चौधरी, अशोक प्रधान, राजपाल सिंह, बिजेंद्र ठाकुर, पवन प्रधान, चमन सिंह, देवेंद्र, जोगेंद्र, हरेंद्र सिंह आदि रहे।
गौरव जैन को अध्यक्ष बनाया
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने कचहरी रेाड की कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए गौरव जैन को अध्यक्ष बनाया है। प्रदेश अध्यक्ष कृष्णगोपाल मित्तल की मौजूदगी में कृष्ण कुमार को मुख्य संरक्षक, राजेश जैन, श्यामलाल जलौत्रा को संरक्षक, दीपक अग्रवाल को महामंत्री, आलोक अग्रवाल, रमेश मलिक, संजय जैन को उपाध्यक्ष, अनिल जैन को कोषाध्यक्ष, प्रवीण जलोत्रा, प्रमोद शर्मा, रिहान अली, अशोक जलोत्रा को मंत्री, गौरव गोयल, धर्मपाल धीमान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया।