फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशलक्षण पर्व पर उतम त्याग धर्म की आराधना

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली(मुजफ्फरनगर)। धर्मनगरी में दस दिवसीय दशलक्षण महापर्व में उत्तम त्याग धर्म की श्रद्धालुओं ने आराधना की। इस अवसर पर भागीरथी जैन मंदिर में संगीतमयी भाग्य विधाता कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

जैन मंडी मंदिर में भक्तों ने जिनेंद्र प्रभु की आरती व भक्ति नृत्य प्रतियोगिता का संयोजन किया। पीसनोपाड़ मंदिर में वीतराग विज्ञान पाठशाला के बच्चों ने नैतिक व सामाजिक संस्कार पर नाटिका प्रस्तुत की। सराफान मंदिर में महासमिति व मिलन नव ज्योति ने भक्तामर स्तोत्र व चालीसा पाठ कराया। शांतिनाथ मंदिर में धार्मिक गेम व प्रश्नोत्तरी के माध्यम से कार्यक्रम हुआ। सभी नौ मंदिरों में पीत वस्त्रों में धर्म का जयकारा लगाते हुए श्री जी का अभिषेक, नित्य नियम पूजन व शांतिधारा की गई। धर्मसभा में अंतसमती व आमर्षमती माता जी ने बताया हमें लेना ही नहीं देना भी सीखना है। दान मनुष्य का आभूषण हैं। दान देने वाले का स्थान लेने वाले से ऊंचा होता है। आचार्यों ने साधुओं के लिए उत्तम त्याग और गृहस्थों के लिए दान को उत्तम कर्म बताया है।
मौके पर सुनील ठेकेदार, सुभाष मुखिया, अविरल, मनोज बर्तन, विनोद कपड़े वाले, राकेश सर्राफ, विकास, रामकुमार, अजय, आदीश प्रवक्ता, प्रदीप टीकरी, राजीव मार्बल, नीरज मंडी, सुदेश सर्राफ, विवेक प्रवक्ता, राकेश अंबर, पारस, कल्पेंद्र, कमल सराय, शशि, डॉ. ज्योति, प्रियंका प्रवक्ता, ममता, स्नेहलता, मृदुला, सुजाता, नीलम, अलका, रीतु, रीता, प्रगति, शैलबाला, कौशल, नरेश, नीरज प्रवक्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें