मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म महाविद्यालय में फिजिकल एजूकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया पेफी एवं बालियान शूटिंग रेंज ने द्वितीय ओपन ऑल इंडियन शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया।
शुभारंभ प्राचार्य डॉ एससपी वार्ष्णेय और जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर ने किया। प्राचार्य ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से प्रतिभाओं को अवसर मिलता है। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ एसएन सिंह ने कहा कि शूटिंग के खेल में भी काफी संभावनाएं हैं। पेफी के सचिव कुलदीप मलिक ने बताया कि 200 से अधिक खिलाड़ी खेल में भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता छह अगस्त तक चलेगी।
सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ अनीता शर्मा, जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विकास पंवार, आरआई वीरेंद्र यादव, मनीष बालियान, डॉ. अजयपाल सिंह, विश्वंभर पांडेय, डॉ. अशोक त्रिपाठी, अंजुल भूषण, अनुपम जैन, सतेंद्र, संदीप कुमार, अंशुल शर्मा, विपिन कुमार आदि रहे।