फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपा क्षेत्र में तेंदुआ जैसा जानवर आया

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा क्षेत्र में तेंदुआ जैसा जानवर आया
विज्ञापन

भोपा। तेंदुए जैसे जानवर को खेत में देख कर किसानों के होश उड़ गए। घबराए किसान बिना किसी कार्य के लौट आए। किसान टोली बनाकर चारा आदि लेने जा रहेे ंहै। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच उसके पंजों के निशान की जांच की। खेतों में काम करने वाले लोगों में भय देखा गया है।
विज्ञापन

भोपा निवासी विनोद धीमान पुत्र बलबीर सिंह व बिट्टू शर्मा पुत्र चंदप्रकाश शर्मा अपने खेतों पर कुछ कार्य करने गए थे। युसूफपुर से सटे भोपा के जंगल में उन्हें तेंदुए जैसा जानवर दिखाई दिया, जो धीरे धीरे उनकी ओर बढ़ रहा था। दोनों शोर मचाते हुए अपने घर की ओर भाग लिए। यह सूचना कुछ लोगों को भी दी, तो लोगों की सलाह बनी की बिना किसी शोरशराबे के वन विभाग की टीम को इसकी सूचना दी जाए। सूचना पर सुबह वन रक्षक प्रवेश छिल्लर अपने दो साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और पंजों के निशान की फुटेज लेकर जांच के लिए भेज दी। वन अधिकारी खुर्शीद ने बताया की जांच में निशान फीसर कैट के पाये गए हैं, जो मछलियों का शिकार करने के लिए तालाबों के आस पास रहती है, जिस जगह की घटना है उसके नजदीक भी तालाब है। इसकी आकृति तेंदुए के जैसी ही होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें