फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं में दून वैली की छात्रा वंदिता अरोड़ा देवबंद टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। सीबीएसई 10वीं कक्षा के सोमवार को घोषित परीक्षाफल में दून वैली पब्लिक स्कूल की छात्रा वंदिता अरोड़ा 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर देवबंद टॉपर रही है। इसके अलावा नगर एवं देहात के अन्य स्कूलों में भी छात्रों ने अपनी सफलता का परचम लहराया है।
विज्ञापन

दून वैली स्कूल के चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता और प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने बताया कि दसवीं कक्षा का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा है। वंदिता अरोड़ा ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में टॉप किया है। युवराज सिंह 97 प्रतिशत, आर्जव जैन 96.8 प्रतिशत, सोफिया कुरैशी 96.6 प्रतिशत, वाणी पुंडीर 96.4 प्रतिशत, अक्षत 96 प्रतिशत, मंयक पंवार 95.6 प्रतिशत, भारत सिंह पुंडीर 95.4 और सार्थक चड्ढा ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। दून हिल्स एकेडमी के चेयरमैन डा. प्रदीप वर्मा और डायरेक्टर तनुराज वर्मा ने बताया कि छात्र मो. अरशद 94.2 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, निकेता पंवार 92.8 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, जबकि अनुष्का पाल व आयुषी ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया है। आरके पब्लिक स्कूल के चेयरमैन राजेश चौहान, डा. कुलदीप वर्मा और प्रधानाचार्य एके सिंह ने बताया कि स्वाति राणा प्रथम, प्रियांशु त्यागी द्वितीय तथा सना प्रवीन तृतीय स्थान पर रहीं। नवाज गर्ल्स पब्लिक स्कूल के प्रबंधक डा. नवाज देवबंदी और प्रधानाचार्य फौजिया नवाज खान ने बताया कि दसवीं का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा है। सहरिश मारूफ 96.2 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में टॉपर रही, जबकि शुमाइला साजिद 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय और सानिया गौर 91.4 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रही है। आतिका नजम ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। डा. नवाज ने कहा कि जिस समाज की बेटियां शैक्षिक क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए आगे बढ़ती हैं वह देश व समाज की उन्नति में अपना अपना योगदान देंगी। बेनिसन स्कूल के प्रधानाचार्य मो. आकिल, श्रीकांत चौधरी और प्रभा बडोनी ने बताया कि आयुष शर्मा 93 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में प्रथम, हाफिज उल्लाह 92.8 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय तथा नौमान राव 86.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय रहे हैं। सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल के प्रबंधक हरप्रसाद सैनी और प्रधानाचार्य रूपेश सैनी ने बताया कि प्राची सैनी 93.6 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, ऐलन क्रिश 91.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय एवं हिमांशु पुंडीर 91.1 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय रहे। मेपल्स एकेडमी की प्रधानाचार्य डा. चित्रा जोशी ने बताया कि दीक्षा शर्मा 97 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में प्रथम, अंजली वर्मा 95.8 और मो. कमर 93.6 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय व तृतीय रहे। कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल तलहेड़ी बुजुर्ग के प्रबंधक प्रमोद त्यागी और प्रधानाचार्य पंकज कंसल ने बताया कि 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ रितिक चौधरी स्कूल में प्रथम, तरुण प्रताप 93 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा जीशान 89.4 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय रहे। स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल के को-चेयरमैन अहमद सिद्दीकी ने बताया कि शिरीन मलिक ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। जबकि शामिया सिद्दीकी और इरम सिद्दीकी 94 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, उमैर, असजद, मरयम, शाद अली, सना कलीम और समीर 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें