फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग-ध्यान और सुदर्शन क्रिया से दूर करें तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
योग-ध्यान और सुदर्शन क्रिया से दूर करें तनाव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आर्ट ऑफ लिविंग की टीम ने रविवार को गांधी वाटिका, गांधी कॉलोनी में मॉर्निंग वॉक करने वाले नागरिकों को सेहत संवारने के टिप्स दिए। बताया गया कि योग, ध्यान और सुदर्शन क्रिया से सब लोग जुड़ जाएं तो यह तनावमुक्त जीवन बनाने के लिए अच्छा रास्ता है।
विज्ञापन

आर्ट ऑफ लिविंग की टीचर व कोऑर्डिनेटर योगा, ध्यान, सुदर्शन क्रिया विशेषज्ञ सोनिया लूथरा ने गांधी वाटिका में अपनी टीम के साथ नागरिकों को सुदर्शन क्रिया कराई। उन्होंने शामिल हुए नागरिकों को बताया कि आहार व दिनचर्या में सुधार लाकर व नियमित सुदर्शन क्रिया व योगाभ्यास से हर प्रकार तनाव को नियंत्रित किया जा सकता है। आधुनिक जीवन शैली, गलत दिनचर्या, प्रतिस्पर्धा व कार्य के दबाव आदि के कारण हर तरफ तनाव व अवसाद बढ़ रहा है। प्रतिदिन टहलने आने वालों को बताया कि इस तरह से प्रतिदिन घूमने के साथ योग ध्यान से जुड़ जाएं तो वह अपने जीवन से तनाव को दूर कर सकते हैं। उनकी निर्णय क्षमता और आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। सकारात्मक भावना बढ़ेगी तथा जीवन सुंदर बन जाएगा। इस दौरान प्रीति नारंग, शिक्षक नेता संजीव बलियान, दिनेश गौतम, अमित रहेजा , अखिल तागरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें