छह दिवसीय गोकुला देवी मेले का भव्य शुभारंभ
शाहपुर। सिद्धपीठ मां गोकुला देवी मंदिर पर रविवार को छह दिवसीय मेले का विधिवत शुभारंभ किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हुए घर परिवार की खुशहाली के लिए मन्नतें मांगीं।
सिद्धपीठ मां गोकुला देवी मंदिर पर मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र शर्मा ने किया। मेला समिति के अध्यक्ष उमेश मित्तल ने मां की आरती की। उन्होंने बताया कि छह दिवसीय मेला श्रीरामनवमी से शुरू होकर चतुर्दशी तक आयोजित होने वाले मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। रविवार को पहले दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर घर-परिवार के लिए मन्नतें मांगीं। सुरक्षा के लिहाज से मेले में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। घनश्यामदास बंसल, सभासद विशाल गर्ग, विजय बंसल, मनोज सिंघल, विजय गोयल, नवीन राणा, अजय बंसल, राहुल, सोमपाल प्रजापति व भरतवीर आदि का सहयोग रहा।