फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के जवान ने जताई हत्या की आशंका, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सेना के जवान ने जताई हत्या की आशंका, वीडियो वायरल
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। रिटायर्ड कैप्टन रहे पिता की हत्या के मामले में इंसाफ की गुहार लगा रहे सेना के जवान ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर हड़कंप मचा दिया है। जवान ने अपनी हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
रणखंडी गांव निवासी सेना के जवान प्रदीप पुंडीर की सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कहा गया कि उनकी हत्या की साजिश की जा रही है। उनकी कभी भी हत्या की जा सकती है। दरअसल, प्रदीप पुंडीर के रिटायर्ड कैप्टन पिता तरजपाल सिंह की चार जून 2018 को उस समय फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई थी, जब वह खेतों पर पानी चलाने के लिए गए थे। उनका शव सहारनपुर मुजफ्फरनगर हाईवे पर स्थित यादगार रेलवे फाटक के पास पड़ा मिला था। इस मामले में प्रदीप पुंडीर ने गांव निवासी देवेंद्र और सुभाष समेत कई लोगों पर जमीनी रंजिश के चलते पिता की हत्या करने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप का आरोप है कि हत्या में गांव के अलावा कई बाहर के लोग शामिल थे। उन्हें पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है और अब वह उसकी हत्या का षडयंत्र रच रहे हैं। प्रदीप सोशल मीडिया पर वायरल की गई वीडियो में कह रहे हैं कि पिता की हत्या में छह लोग शामिल थे। पुलिस वालों को इसके सबूत दिखाए। लेकिन उन्होंने सबूतों को दरकिनार कर दिया। इस मामले में वह राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री तक से गुहार लगा चुके हैं। अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिलता तो मैं राष्ट्रपति से परिवार सहित इच्छा मृत्यु की मांग करेंगे। उन्होंने पुलिस पर रिश्वत लेने और चार्जशीट दाखिल करने में मनमानी का आरोप लगाया। वीडियो के बारे में प्रदीप पुंडीर से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि वह फिलहाल छुट्टी पर आए हैं। लेकिन रिश्तेदारी में हैं। शुक्रवार तक वापस आकर मामले में और जानकारी देंगे। उधर, इस मामले में सीओ अजय शर्मा का कहना है वीडियो के बारे में जानकारी नहीं है। लेकिन हत्या के मामले में जिन लोगों को नामजद किया गया था, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें