फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परासौली गांव में मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर चार जिलों के ड्रग इंस्पेक्टरों की टीम ने परासौली गांव में मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। जांच के दौरान बिना लाइसेंस के दो मेडिकल स्टोर चलते मिले। दोनों स्टोरों से करीब डेढ़ लाख रुपये दवाई बरामद हुई। उधर, छापेमारी से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। बाजार में सभी दवाइयों की दुकानों के शटर गिर गए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव परासौली में बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर चलाने तथा नकली दवाई बेचने की शिकायत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ को भेजी गई थी। ग्रामीणों की शिकायत पर लखनऊ से टीम गठित कर गांव में छापा मारने के निर्देश दिए गए। शासन के निर्देशों के अनुसार ड्रग इंस्पेक्टर सहारनपुर आरसी यादव, ड्रग इंस्पेक्टर मुजफ्फरनगर जगवीर सिंह, बागपत के ड्रग इंस्पेक्टर वैभव बब्बर व गाजियाबाद के ड्रग इंस्पेक्टर पूरणमल की टीम मंगलवार को परासौली गांव पहुंची। टीम ने गांव में आरिफ व डॉ. बाबू के मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इससे गांव के बाजार में हड़कंप मच गया। सभी दवाई विक्रेता अपने प्रतिष्ठानों के शटर बंद कर भाग गए। जांच के दौरान दो मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के चलते मिले। दोनों मेडिकल स्टोर पर करीब डेढ़ लाख रुपये की दवाई मिली। दवाई जब्त करने के बाद दोनों स्टोर सील कर दिए गए। ड्रग इंस्पेक्टर जगवीर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों मेडिकल स्टोर से दो कास्मेटिक तथा चार औषधियों के नमूने लिए गए है। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर चलाने का अलग से परिवाद न्यायालय में किया जाएगा। नमूने नकली पाए जाने पर अलग से मुकदमा पंजीकृत होगा। यह परिवाद विशेष अदालत में चलेगा। उन्होंने बताया कि दोनों मेडिकल स्टोर पर किसी भी दवाई का बिल भी नही मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें