होनहार विद्यार्थियों ने बढ़ाया सम्मान
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स में बीएससी गृह विज्ञान के प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। प्राचार्य डा. सचिन गोयल ने बताया कि प्रथम सेमेस्टर में रिया त्यागी ने 70.4 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान पाया। खुशी ने 68.4 तथा अफशा कुरैशी 66.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। तृतीय सेमेस्टर में आंचल ने 72.2, भारती ने 69.8 तथा नाजमा ने 69.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। पंचम सेमेस्टर में द्रक्षा ने 74, निशा ने 73.6 तथा रूपा शर्मा ने 72.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। प्राचार्य डा. सचिन गोयल ने सभी छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।
सोनाली ने पाया प्रथम स्थान
मुजफ्फरनगर। सरकुलर रोड स्थित श्रीराम कॉलेज के बायोसाइंस संकाय के पाठ्यक्रम एमएससी (बायो टेक्नोलॉजी) एवं एमएससी (माइक्रोबायोलॉजी) के प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर का परिणाम शत प्रतिशत रहा। एमएससी (बायो टेक्नोलॉजी) के प्रथम सेमेस्टर से सोनाली ने 81 प्रतिशत, रितिका राजपूत ने 80.4 प्रतिशत तथा नीलिमा तोमर ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। तृतीय सेमेस्टर में जिया जयंत ने 86 प्रतिशत, अंकित त्यागी ने 81 प्रतिशत तथा सबिका जैदी ने 78 प्रतिशत अंक पाए। एमएससी (माइक्रोबायोलॉजी) के प्रथम सेमेस्टर में हुमा राना ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, हुमा राना-ए ने 84.6 प्रतिशत तथा मितांशी ने 83 प्रतिशत अंक पाए। तृतीय सेमेस्टर से सायमा सैफी ने 83.2 प्रतिशत, रोहिणी ने 83.1 प्रतिशत तथा दीपक ने 79 प्रतिशत अंक हासिल कर क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया। श्रीराम कॉलेज निदेशक डा. आदित्य गौतम ने विद्यार्थियों को बधाई दी।