यूपी चैंपियनशिप में फिरोज खान ने पाया प्रथम स्थान
मुजफ्फरनगर। वाराणसी में संपन्न हुई यूपी बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में मुजफ्फरनगर के फिरोज खान ने प्रथम स्थान पाया है। अपने भार वर्ग के 15 प्रतिभागियों को पछाड़कर वह पहले नंबर पर रहे। अब वह चेन्नई में होने वाली मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
मुजफ्फरनगर के मक्कीनगर निवासी फिरोज खान फिटनेस फर्स्ट नाम से जिम का संचालन करते हैं। वाराणसी में दस मार्च रविवार को उत्तर प्रदेश बॉडी बिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन की ओर से आयोजित यूपी चैंपिनशिप में उन्होंने 65 से 70 किलो भार वर्ग में प्रतिभाग किया। 15 प्रतिभागियों में उन्होंने प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि 28 मार्च को चेन्नई में मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वह इसमें प्रतिभाग करेंगे।