फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता लगते ही शहर में चला चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोर्स के ठहराव स्थलों को परखा, बूथों की पड़ताल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होते ही जनपद पुलिस पूरे रंग में आ गई है। एक ओर जहां, शहर के साथ ही देहात क्षेत्र में भी बूथों का निरीक्षण किया जा रहा है, वहीं फोर्स की आमद के बाद उनके ठहराव स्थलों को भी परखा जा रहा है। इसके साथ ही शहर में भी जबरदस्त चेकिंग अभियान का दौर शुरू कर दिया गया है, जिसमें विशेषकर दुपहिया वाहन चालकों की सघन जांच की जा रही है।
विज्ञापन

रविवार शाम चुनाव आयोग द्वारा आगामी लोकसभा चुनावों की तिथियां घोषित किए जाते ही जिले में भी आचार संहिता लागू हो गई है। जनपद में प्रथम चरण में 11 अप्रैल को ही मतदान होना है, जिसके चलते जनपद पुलिस शुरूआती दौर में ही पूरी तरह से मुस्तैद हो गई है। सोमवार को एसएसपी सुधीर कुुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस टीमों ने जहां एक ओर चुनाव के मद्देनजर आने वाले फोर्स के ठहराव स्थलों को सुरक्षा की दृष्टि से परखा, वहीं संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों व मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण शुरू कर दिया गया। गांव दर गांव जाकर अवांछित तत्वों को भी चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं, शहर में सोमवार को दिन भर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। तीनों थानों की फोर्स ने थाना प्रभारियों के नेतृत्व में शहर के सभी प्रमुख प्वाइंटों पर वाहनों की जांच-पड़ताल की। विशेषकर दुपहिया वाहनों के साथ ही फायरिंग बुलेट पुलिस चेकिंग में प्राथमिकता पर रही, जिससे युवाओं में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें