फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने आदर्श आचार संहिता का पाठ पढ़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने आदर्श आचार संहिता का पाठ पढ़ाया
विज्ञापन

जानसठ। चुनाव आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता की घोषणा करने के बाद प्रशासन ने क्षेत्र के सभी राजनैतिक पार्टियों के जनप्रतिनिधियों की बैठक लेकर चुनाव आचार संहिता का पाठ पढ़ाया। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

सोमवार को एसडीएम विजय कुमार ने राजनैतिक पार्टियों के जनप्रतिनिधियों की बैठक में कहा कि कोई भी राजनैतिक पार्टी सरकारी भवनों या किसी निजी मकान पर पोस्टर व बैनर नहीं लगाएगा। कोई भी राजनैतिक दल बिना अनुमति के लाउडस्पीकर से प्रचार नहीं करेगा। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीओ सोमेंद्र नेगी ने कहा कि चुनाव में गड़बड़ी करने वाले असामाजिक तत्व के बारे में प्रत्येक पार्टी के प्रतिनिधि सूचना देने का काम करें। इससे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराया जा सके। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना, ब्रिजेश रस्तोगी, तहसीलदार पुष्कर नाथ चौधरी, नायब तहसीलदार इंद्रदेव शर्मा, सतीश खटीक, महेश चंद शर्मा, राजीव गुप्ता, सोनू लाला, शशिकांत, प्रदुमन शर्मा, प्रमोद तेजियान, अब्दुल्ला कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें