फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली को लेकर शांति समिति की बैठकें आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के सिविल लाइंस थाने में रविवार को एसपी सिटी सतपाल अंतिल व सीओ सिटी हरीश सिंह भदौरिया ने थाना परिसर में रविवार दोपहर बाद शांति समिति की बैठक ली। इस दौरान अफसरों ने बैठक में मौजूद लोगों से होली के मद्देनजर शांति व्यवस्था कायम रखने में पुलिस का सहयोग देने की अपील की।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर नवरत्न गौतम व इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने किसी भी तरह की संदिग्ध या अवांछित गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दिए जाने और अफवाह नहीं फैलाने का आह्वान किया। उधर, नई मंडी थाना पुलिस ने भी क्षेत्र के गांव बीबीपुर, मखियाली, सहावली, सिलाजुड्डी, शेरनगर, तिगरी, जट मुझेड़ा, चांदपुर, कूकड़ा व अलमासपुर के साथ ही गांधी कॉलोनी व नवीन मंडी में भी होली को लेकर शांति समिति की बैठकें लीं। सीओ मंडी योगेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह और मदन सिंह बिष्ट ने बैठकों में शामिल ग्रामीणों से होली के मद्देनजर शांति व्यवस्था कायम रखने में पुलिस का सहयोग देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें