फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिपूर्ति शुल्क को विधायक ने की निदेशक से बात

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गांधी पॉलिटेक्निक के छात्रों की प्रतिपूर्ति शुल्क का मुद्दा लखनऊ तक गूंज गया है। शहर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने लखनऊ में समाज कल्याण विभाग के निदेशक को पूरा प्रकरण बताया और छात्र हित में शुल्क प्रतिपूर्ति जारी करने के लिए कहा। विधायक ने अल्पसंख्यक कल्याण और पिछड़ा वर्ग कल्याण के निदेशक से भी बात की।
विज्ञापन

भोपा रोड स्थित प्रदेश की अग्रणीय शिक्षण संस्था गांधी पॉलिटेक्निक के छात्रों का प्रतिनिधि मंडल विधायक कपिल देव अग्रवाल से मिला। छात्रों ने संस्थान द्वारा शुल्क प्रतिपूर्ति एवं छात्रवृत्ति न दिए जाने की शिकायत की। विधायक ने गांधी पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य को छात्रों के सामने ही अपने आवास पर बुलाया। प्रधानाचार्य ने बताया कि स्टाफ से गलत फीडिंग हो गई है, अब यह लखनऊ से सही हो सकता है। प्रधानाचार्य ने कहा कि वे लखनऊ जा रहे हैं, ऐसे में निदेशालय में बात हो जाए तो छात्रों को रिलीफ मिल सकता है। प्रकरण की गंभीरता और छात्रों के भविष्य को देखते हुए विधायक ने समाज कल्याण विभाग के निदेशक से फोन पर वार्ता की। इसी के साथ पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के निदेशक से भी बात की गई। छात्रों को आश्वासन दिया है कि इस त्रुटि को जल्द ही सही करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें