फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतकों व बीमार लोगों का डाटा एकत्र करने में जुटी स्वास्थ्य विभाग की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतकों व बीमार लोगों का डाटा एकत्र करने में जुटी स्वास्थ्य विभाग की टीम
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। जहरीली शराब कांड से प्रभावित उत्तराखंड की सीमा से सटे गांवों में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जाकर सर्वे किया। इस दौरान शराब पीने से हुई मौतों और अस्पताल में भर्र्ती मरीजों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस शराब कांड ने सबसे ज्यादा नागल व देवबंद ब्लाक में तबाही मचाई है। इनमें उत्तराखंड की सीमा से सटे खेड़ा मुगल, बिलासपुर, डांकोवाली, शिवपुर, महमूदपुर, नाफेपुर में ही करीब 15 लोगों की मौत हुई है। बुधवार को जहां सरकार द्वारा गठित की गई एसआईटी ने उमाही कलां व शरबरतपुर गांव में जाकर लोगों के बयान दर्ज किए, वहीं नागल सीएचसी की टीम भी सीमा से सटे गांव में पहुंची। डा. विकास पाल और अमित कुमार के नेतृत्व में टीम ने शराब कांड से प्रभावित गांवों में जाकर मृतकों और बीमार लोगों की डाटा एकत्र किया। इस दौरान टीम ने शराब से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक भी किया। टीम को सात लोग ऐसे मिले हैं, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में अभी उपचार चल रहा है। जो लोग ठीक होकर घर आ गए हैं, उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें