खतौली। प्रयागराज में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखनऊ में ही हवाई अड्डे पर रोके जाने से सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की निंदा की। बुढ़ाना रोड कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुलेमान परदेशी ने कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को रोक कर भाजपा सरकार ने अपनी बौखलाहट और तानाशाही होने का परिचय दिया है। महा गठबंधन से भाजपा घबरा गई है। इमरान सिद्दीकी की अध्यक्षता तथा सौरभ वर्मा के संचालन में हुई बैठक में इरशाद जाट, अरशद मुल्तानी, शाहिद कुरैशी, डा. मंसूर, नईम मलिक, पंकज सैनी, वसीम अहमद, हाजी यूसुफ, विनय आर्य, विनीत जैन, अमीर अहमद अंसारी आदि मौजूद रहे।
छात्र छात्राओं ने स्वच्छता अभियान चलाया
खतौली। केके जैन महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर में दूसरे दिन कार्यक्रम अधिकारी डा. सपना जैन ने स्वच्छता का महत्व बताया। छात्रा सोनिया सैनी, ज्योति रानी, कुश गोयल, मोनू कुमार, वैष्णो, सोनम देवी, अर्पण ने स्वच्छ भारत मिशन पर अपने विचार प्रकट किए। पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता कराई गई। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। नुक्कड़ नाटिका भी प्रस्तुत की गई। प्राचार्या डा. नीतू वशिष्ठ ने स्वयं सेवकों को समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी से अवगत कराया। शिविर में डा. शालिनी जैन, पारुल जैन आदि का सहयोग रहा। नैना, वैष्णो, रेनू, छाया, भावना, अंजलि, प्रेरणा आदि ने प्रशंसनीय कार्य किया।