फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा कुलदीप का मृत्यू प्रमाण पत्र व पीएम रिपोर्ट लेने पहुंचे परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। दरोगा कुलदीप कुमार का मृत्यू प्रमाण पत्र व पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेने के लिए मंगलवार को पिता अशोक कुमार कुछ लोगों के साथ कोतवाली पहुंचे। वहां कुछ पुलिसकर्मियों से बेटे के बारे में बातचीत करने के दौरान उनकी आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

मंगलवार को देवबंद कोतवाली पहुंचे दरोगा कुलदीप कुमार के पिता अशोक कुमार ने बताया कि वह यहां बेटे का मृत्यु प्रमाण पत्र व पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेने के लिए आएं हैं। इस दौरान वह कुछ पुलिसकर्मियों से मिले और बेटे के संबंध में बात करते करते अपने आपको संभाल नहीं पाए और उनकी आंखें नम हो गईं। साथ में आए लोगों ने उन्हें संभाला। इस बीच पुलिस ने दरोगा कुलदीप कुमार का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर देने के साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट उन्हें दी। अशोक कुमार ने फिर से दोहराया कि बेटे की मौत की जांच निष्पक्ष तरीके से हो इसलिए वह जांच को बदलवाना चाहते हैं। बता दें कि 31 जनवरी को दरोगा कुलदीप कुमार (ट्रेनी) का शव रेलवे रोड स्थित कमरे में फंदे पर लटका मिला था। इससे पूर्व कुलदीप कुमार ने कई आडियो रिकॉर्ड कर परिजनों समेत अधिकारियों को भेजी थी। जिसमें उन्होंने तत्कालीन इंस्पेक्टर अभिषेक सिरोही पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। इस मामले में दरोगा की पत्नी शिल्पी की तहरीर पर पुलिस ने अभिषेक सिरोही के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया हुआ है। जिसकी जांच सीओ (द्वितीय) मुकेश मिश्रा को सौंपी गई हैं। लेकिन अभी तक जांच शुरू नहीं हो सकी है। जबकि परिजन मेरठ के किसी अधिकारी से जांच कराने पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें