छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से मनमोहा
चरथावल। महाराजा अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना कैंप संपन्न हुआ। छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर मनमोह लिया। कॉलेज के वार्षिकोत्सव में अतिथियों ने मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया।
शनिवार को कॉलेज के वार्षिकोत्सव एवं एनएसएस कैंप समापन समारोह पर मुख्य अतिथि एमएलए कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि लड़कियों के केंद्र और प्रदेश सरकार ने लड़कियों की शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए अनेक योजनाएं चलाई है। विशिष्ट अतिथि कृष्ण गोपाल मित्तल और एमएलए ने कॉलेज की अग्र ज्योति पत्रिका का विमोचन किया। समारोह अध्यक्ष सत्यप्रकाश मित्तल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। विभिन्न प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाली छात्रा शायमा, सृष्टि, शिवानी, प्रीति शर्मा, रश्मि आदि को पुरस्कार प्रदान किए गए। कैंप में सराहनीय कार्य करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। संचालन प्राचार्या डॉ. सारिका शर्मा ने किया। प्रबंधक विनोद सिंघल, ब्रह्मप्रकाश गर्ग, अभय जैन, कोमल सिंघल, अमित बंसल आदि मौजूद रहें।