फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकांक्षा के संसाधन प्रबंधन मॉडल को मिला स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
आकांक्षा के संसाधन प्रबंधन मॉडल को मिला स्वर्ण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। राज्यस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में जिले के बाल वैज्ञानिकों ने अपनी शानदार वैज्ञानिक सोच का परिचय दिया। कल्याणकारी इंटर कालेज काजीखेड़ा की छात्रा आकांक्षा के संसाधन प्रबंधन पर आधारित क्रियाशील मॉडल को स्वर्ण पदक मिला, जबकि दीपचंद ग्रेन चेंबर इंटर कालेज के छात्र गौरव चौधरी के कृषि एवं जैविक खेती के मॉडल ने कांस्य पदक जीता है। प्रदर्शनी से लौटने पर बाल वैज्ञानिकों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

आगरा के चौधरी बीरी सिंह इंटर कॉलेज में 18 से 21 दिसंबर तक 46 वीं जवाहर लाल नेहरू बाल विज्ञान राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। कल्याणकारी इंटर कालेज काजीखेड़ा की छात्रा आकांक्षा ने शिक्षिका रितिका के निर्देशन में बनाए संसाधन प्रबंधन मॉडल में जल प्रदूषण को कम करने के उपाय बताने के साथ ही शुगर मिलों से निकलने वाले अपशिष्ट के प्रबंधन के तरीके बताए गए हैं। साथ ही पॉलिथीन और सड़कों से जल संरक्षण का तरीका भी मॉडल में बताया। जूनियर वर्ग में इस मॉडल को स्वर्ण पदक मिला। कृषि एवं जैविक खेती पर बनाए गए गौरव चौधरी के क्रियाशील मॉडल को कांस्य पदक दिया गया। इसके अलावा अपशिष्ट प्रबंधन पर राजकीय हाईस्कूल रसूलपुर के शिक्षक संदीप कौशिक के निर्देशन में बनाए गए हर्षित शर्मा, लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर के विज्ञान अध्यापक राजकमल वर्मा के निर्देशन में बनाए गए छात्र गुल निधेश्वर पाल, कृषि एवं जैविक खेती पर केके जैन इंटर कालेज खतौली के विज्ञान अध्यापक राजकुमार जैन के निर्देशन में बनाए गए छात्र हिमांशु वर्मा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय पर अरविंद इंटर कालेज पुरा के शिक्षक कपिल देव के निर्देशन में बनाए गए छात्र मयंक त्यागी तथा सनातन धर्म इंटर कालेज मीरापुर के छात्र अक्षय के मॉडलों को भी प्रदर्शनी में काफी सराहा गया। सभी को स्मृति चिह्न व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डा. विकास कुमार एवं टीम प्रभारी संदीप कौशिक को भी सम्मानित किया गया। बाल वैज्ञानिकों और शिक्षकों के अपने-अपने विद्यालयों में लौटने पर उनका स्वागत किया गया। सनातन धर्म इंटर कालेज मीरापुर के छात्र अक्षय को व्यवसायी सुरेंद्र अग्रवाल ने 1100 रुपये का पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें